खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से जिलास्तरीय युवा महोत्सव कोरोना के कारण ऑनलाइन किया गया। इसमें जिलेभर से अनेक बच्चों ने भाग लिया। जी लिट्रा वैली स्कूल के विभिन्न प्रतिभागियों ने भाग लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। एकल नृत्य में लावण्या पुत्री सुरेन्द्र कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलास्तर पर लोकनृत्य समूह में कोकिला हाडा, नैना कौशिक, खुशी शर्मा, प्रिया शर्मा, वर्षा, लावण्या, दीपाली, मान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नाटक विद्या में कोकिला हाडा, हर्ष तनेजा, नैना कौशिक, कुशल, भव्य, हर्षल चावला, सान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन एवं कविता पाठ में हर्षित फौगाट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। क्रिएटिव राइटिंग में दीपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबल ने फोटोग्राफी विद्या में तीसरा स्थान प्राप्त किया। नैना ने पेंटिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्केचिंग प्रतियोगिता में दिपाक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही राज्य स्तर पर होने वाले ऑनलाइन युवा महोत्सव में भी जी लिट्रा वैली स्कूल की दीपाली ने क्रिएटिव राइटिंग में तीसरा स्थान प्राप्त कर पांच हजार रुपये का इनाम जीता।
स्कूल के नृत्य व नाट्य अध्यापक पवन कौशिक के द्वारा सभी बच्चों को प्रशिक्षित किया गया। विद्यालय अध्यक्ष घनश्याम दास सर्राफ, प्राचार्या अलका माथुर, प्रशासक एसके हलवासिया, एसएन मित्तल, अमन गर्ग, आरसी मित्तल व सभी अध्यापकगणों ने विजेता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेता बच्चों का उत्साह वर्धन करने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम का आयोजन ईश्वर आसरी ने किया। उन्होंने विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MEc6kr