कोसली के नाहड़ स्थित एक मकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपए के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। सुबह जब मकान का ताला टूटा मिला तो चोरी की घटना का पता चला। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में नाहड़ रोड निवासी सचिन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात को लगभग साढ़े 11 बजे चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सोए हुए थे।
चोर उनके यहां से सोने की चेन, सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी झूमकी, छह जोड़ी चांदी की चुटकी सहित कुछ नकदी चुरा ले गए। सुबह सामान अस्त-व्यस्त मिलने पर चोरी का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना करने के बाद चोरी का केस दर्ज कर
लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3bdIMeO