कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। सरकार द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर लिमिटेड भी समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री मंगलवार को लोहारू की बोहरा धर्मशाला में इफको द्वारा आयोजित सामाजिक कल्याण कार्यक्रम के तहत गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कंबल वितरण करने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस कार्यक्रम में गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि इफको एक सहकारी संस्था है। इफको द्वारा किसानों को उच्च गुणवत्ता की रासायनिक उर्वरक मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा कृषि क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावशाली ढंग से शुरू किया गया है।
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार सरकारी खर्च पर कृषि क्षेत्र के पुराने जर्जर ट्यूबवेल जिनका जल स्तर नीचे चला गया है। नहरी पानी पर आधारित पाइप लाइन के माध्यम से उन ट्यूबवेलों को पुनः रिचार्ज किया जाएगा ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि माइनरों/रजवाहों के टेल तक पूरा पानी पहुंचाया जा रहा है।इफको के मार्केटिंग मैनेजर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए इफको द्वारा किसानों के लिए क्रियान्वित की जा रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि इफको कृषि के क्षेत्र में एक ख्याति प्राप्त संस्था है। रासायनिक उर्वरकों के क्षेत्र में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर डीजीएम ओंकार सिंह, रीजनल मैनेजर कृष्ण कुमार, रोहतक के रीजनल मैनेजर कुलदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों के अलावा रामफल, रविंद्र, राजीव श्योराण, दौलत राम सोलंकी, कमल सैनी, बंटी तायल, सोनू शर्मा, बलवंत गोठड़ा, लीला, राजबीर दलाल, राजा बुढ़ेडा, विरेंदर लांबा समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ojKSxw