यूपीएससी की तैयारी कर रहा इंजीनियर नहर किनारे बाइक और मोबाइल छोड़कर लापता - OTA BREAKING NEWS

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 4 January 2021

यूपीएससी की तैयारी कर रहा इंजीनियर नहर किनारे बाइक और मोबाइल छोड़कर लापता

यूपीएससी की तैयारी कर रहा इंजीनियर 24 वर्षीय मोहित शनिवार रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी बुलेट बाइक, एप्पल मोबाइल, कोचिंग बैग असंध रोड शिवपुरी श्मशान घाट के पास नहर किनारे मिली है। लापता होने से करीब 5 घंटे पहले उसने 1500 रुपए निकाले थेे।

रुपए और उसका एटीएम कार्ड अब तक नहीं मिला। असंध रोड चौकी प्रभारी अत्तर सिंह ने बताया कि दो एंगल पर जांच कर रहे हैं। नहर में छलांग लगाने की आशंका को लेकर तलाशी शुरू कर दी है। दूसरी जांच लापता होने को लेकर की जा रही है।

मोहित तहसील कैंप के दुष्यंत नगर में माया का गुरुद्वारा के पास रहता है। पिता राकेश कुमार ने बताया कि 2019 में बी-टेक करने के बाद मोहित दिल्ली में यूपीएससी की कोचिंग कर रहा था। लॉकडाउन के कारण वह घर पर था और घर के पास मैथ्स की कोचिंग ले रहा था।

शनिवार शाम करीब 4:30 बजे वह कोचिंग के लिए निकाला था। लेकिन कोचिंग नहीं गया। रात काे जब वह घर नहीं लौटा तो मां रजनी ने कई फोन लगाए। रात करीब 9 बजे उसने कॉल उठाया तो उदास था। मां के पूछने पर कुछ नहीं बताया और बोला कि थोड़ी देर में घर आ जाएगा। फिर मां और पिता के कॉल रिसीव नहीं किए।

फेसबुक से हुई थी एक लड़की से दोस्ती, उसके शादी से इनकार करने से आहत होने की बात आ रही है सामने

अब तक की पुलिस जांच में सामने आया कि मोहित दो लड़कियों से धोखा मिलने से आहत था। उसकी कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए शामली की एक लड़की से दोस्ती हुई थी। दोनों की बातचीत होने लगी। मोहित ने अंतिम कॉल में दोस्त अजय से भी इसका जिक्र किया।

पुलिस ने लड़की से फोन पर बात की तो उसने कहा कि मोहित शादी के लिए कह कर रहा था। वह शादी के लिए राजी नहीं थी। पिता ट्रांसपोर्ट नगर में जॉब करते हैं। मोहित उनका इकलौता बेटा है। एक बेटी शादीशुदा है।

अंतिम बार दोस्त से हुई 25 मिनट बात, तब रो रहा था

दोस्त अजय ने बताया कि मोहित कॉल नहीं उठा रहा था, तब वह लगातार कॉल कर रहा था। रात 9:45 बजे मोहित ने कॉल किया और उससे करीब 25 मिनट तक बात की। तब वह रो रहा था। पूछने पर बताया कि यमुना नदी पर है तो परिजन सनौली पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस ने गश्त के दौरान रात 10 बजे मोहित को नहर किनारे देखा।

रात करीब 3:30 बजे गश्त के दौरान पुलिस को नहर किनारे मोहित की बुलेट, कोचिंग बैग, उसमें मोबाइल व कॉपी मिली। सिम निकालकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पिता ने कहा कि बेटा नहर में कूदा या कहीं चला गया। इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस अपने तरीके से उसका पता लगा। खुबड़ू झाल तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। नहर का पानी बंद कराया जाए, जिससे पता चल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pLO5WQ

ADD











Pages