भावना चौक शिव मंदिर के पास हुई 23 वर्षीय नीरज वर्मा की हत्या के मामले में गिरफ्तार साले विजय और उसके ममेरे भाई पवन को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको 2 दिन के रिमांड पर सौंपा गया है। आरोपी विजय भोला चौक और पवन जावा कॉलोनी में रहते हैं। विजय की बहन कोमल से नीरज ने 24 नवंबर को लव मैरिज की थी। विजय ने उसे शहर छोड़ने के लिए बोला था। जब उसने शहर नहीं छोड़ा तो विजय ने पवन के साथ मिलकर शुक्रवार रात को चाकू से गोदकर नीरज की हत्या कर दी थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38bZDww